जमुई: कुड़ीला गांव में झूलते बिजली तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jul 28, 2025 कुड़ीला गांव में धान की रोपनी के लिए मोरी लेकर जा रहे बिहारी यादव की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस द्वारा मृतक बिहारी यादव के सब को सोमवार की सुबह 8:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।