पाटी: पुलिस की सराहनीय कदम,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पाटी में भटके 3 मासूमों को पुलिस ने 4 घंटे में परिजनों से मिलाया
Pati, Barwani | Sep 29, 2026 MP पुलिस की ‘डायल 112’ सेवा और थाना पाटी पुलिस की सजगता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में भटक रहे तीन मासूम बच्चों को महज 4 घंटे के भीतर उनके परिजनों से सकुशल मिला दिया गया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में यह त्वरित कार्रवाई की गई। एक नागरिक ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि तीन छोटे बच्चे अस्पताल परिसर में डरे-सहमे इधर उधर घूम रहे हैं।