उरई: पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने उरई में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए दिशानिर्देश
Orai, Jalaun | Feb 17, 2024 उरई शहर में आज पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और सभी केंद्रों में सुबह से ही पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई थी। परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए।