उरई: डाकोर पुलिस ने अज्ञात बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने व युवती के बस से गिर जाने से मौत होने के मामले में किया केस दर्ज
Orai, Jalaun | Feb 16, 2024 डाकोर थाना पुलिस को मृतक युवती सीमा के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवती बस पर सवार हो रही थी। तभी बस चालक ने लापरवाही से बस को चलाया जिससे युवती बस के नीचे गिर गई और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आज अज्ञात बस चालक पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।