उरई: एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर लगाया घर पर जबरन कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप, उरई कोतवाली में करवाया मामला दर्ज
Orai, Jalaun | Feb 17, 2024 जिला अस्पताल में घायल व्यक्ति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग उसके घर में जबरन कब्जा करना चाहते थे। जब व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।