उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के व्यक्ति ने कुछ लोगों पर लगाया पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट करने का आरोप, की शिकायत
Orai, Jalaun | Feb 17, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के व्यक्ति ने कुछ लोगों पर पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उरई कोतवाली परिसर में एक व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मकान पेंटिंग का काम करता है। अपने कार्य का पैसे लेने के लिए गोलू के पास गया, लेकिन गोलू ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।