उरई: उरई के रेलवे स्टेशन पर एलआईयू द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर संदिग्ध लोगों की हुई चेकिंग
Orai, Jalaun | Feb 17, 2024 उरई के रेलवे स्टेशन पर एलआईयू द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर चेकिंग की गई। जिसमें मेटल डिटेक्टर से उरई रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्री, संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और पूछताछ की गई। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद जालौन पुलिस चप्पा चप्पा पर कड़ी सुरक्षा के लिए तैनात है और अधिकारी भी लगातार गश्त करते हुए नजर आ रहे है।