शाजापुर: कलेक्ट्रेट में जिले के पेंशनर ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पंचायत CEO को सोंपा
प्रदेश के 5 लाख पेंशनर्स की ज्वलंत लंबित मांगो का निराकरण नहीं होने से पेंशनर्स एवं उनके परिवार में सरकार के प्रति असंतोष है। अपनी नाराजगी को लेकर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम से सम्बोधित 9 सूत्रीय मांगों का का ज्ञापन बुधवार को कलेक्टर प्रतिनिधि जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर को सोंपा ।