शाजापुर: ग्राम मंडलखां के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की अतिक्रमण किए जाने की शिकायत
शाजापुर शासकीय भूमि पर अवैध ढंग से तार फेंसिंग कर रास्ता रोकने वाले अतिक्रमणकर्ताओं के द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। ग्राम मंडलखां के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां शिकायती आवेदन देकर बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा शासकीय रास्ते पर अवैध ढंग से तार फेंसिंग कर अवैध कब्जा कर लिया।