शाजापुर: लाडली बहना योजना का लाभ दिलवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में एसडीएम को सोपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय में बड़ी संख्या में आई हरियाणी गांव महिलाओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर बताया हमें लाडली बहना का लाभ नहीं मिल पा रहा। गांव की पात्र सभी महिलाएं इस योजना से वंचित हैं। गांव के सरपंच एवं सचिव ने इस योजना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। हमें जब पता चला तो आनलाइन पंजीयन बंद हो गया उन्होंने कलेक्टर से मांग योजना का लाभ दिलवाने की मांग की।