शाजापुर: भडेडी गांव की महिलाओं ने PM आवास दिलवाने और कच्चा रास्ता ठीक करवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में दिया आवेदन
भडेडी गांव से एक दर्जन से अधिक महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट में होने वाली जनसुनवाई में पहुंची और प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दिया महिलाओं ने चेतावनी दी की यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो भोपाल में मुख्यमंत्री के पास तक जाएंगे।