शाजापुर: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लगा लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप, करणी सेना ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
शाजापुर निजी अस्पताल के डॉक्टर पर महिला का लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप लगाते हुए करणी सेना ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, सौंपे गए ज्ञापन में करणी सेना ने बताया कि नैनावद निवासी गीता शर्मा का शाजापुर के आशीर्वाद हॉस्पिटल में इलाज कराया गया था, जहां पर उसके पेट में बच्चों की मौत हो गई थी, डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की।