हसनपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का हसनपुर में स्वागत, आयोजित की गई प्रेस वार्ता
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार देर शाम अमरोहा जनपद के हसनपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा। सिद्दीकी ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।