बांका: पैक्स चुनाव को लेकर रजौन प्रखंड कार्यालय में 201 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल
Banka, Banka | Nov 21, 2024 रजौन प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार की दोपहर 3 बजे तक 201 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। जिसमें रजौन प्रखंड के 14 पैक्सों अध्यक्ष पद के लिए 39 एवं सदस्य पद के लिए 162 लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा। इस दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अंतिमा कुमारी की देखरेख में नामांकन का कार्य किया गया।