मेसकौर: धनगावां गांव में आटा चक्की मिल के मालिक पर विद्युत चोरी के आरोप में ₹3,32,981 का जुर्माना लगाया
Meskaur, Nawada | Oct 10, 2024 सीतामढ़ी थाना अंतर्गत धनगावां गांव में विद्युत चोरी के आरोप में एक आटा चक्की मिल के मालिक पर बिजली विभाग ने तीन लाख बतिस हजार नौ सौ इकासी रूपये के जुर्माना लगाते हुए सीतामढ़ी थाना में प्राथमिकी करवाई है। बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता विनोद कुमार चौधरी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी की गई है।