हसपुरा: हसपुरा थानाक्षेत्र के एन एच 120 पथ में धुसरी मोड़ के समीप वाहन की चपेट में आया वृद्ध, हुई मौत
हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरूखिया - गोह रोड में एन एच 120 पथ पर धुसरी मोड़ के समीप सड़क पार करने के दौरान वृढ अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। इसकी जानकारी शुक्रवार को एस आई सुर्यदेव सिंह ने दी। मृतक की पहचान उपहारा थाना क्षेत्र के तेयाप गांव निवासी 65 वर्षीय राजकिशोर ठाकुर के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।