कोईलवर: चैनपुरा मंदिर के समीप हाईवा की टक्कर से बाइक सवार घायल, सीएचसी कोईलवर में कराया गया इलाज
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर चैनपुरा मंदिर के समीप मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे जमालपुर की ओर से तेज गति से कोईलवर की तरफ जा रहे एक हाईवा ने पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक हाइवा के बंपर में फस गई और करीब 10 से 12 फीट तक भी घीसटती चली गई।