🚨मोतीचूर हाईवे पर थार का कहर, छात्रों से भरी बस को मारी टक्कर
रायवाला के मोतीचूर हाईवे पर तेज रफ्तार थार कार से अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि थार सवार युवक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले छात्रों से भरी बस को टक्कर मारी, जिसके बाद बस चालक समेत कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का छात्रों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
#Uttarakhand #Rishikesh #Raiwala #Motichur #RoadAccident #Thar #ViralVideo #UttarakhandPolice #newsmafiya