शाजापुर: स्टेडियम मैदान में मलखंब खेल मैदान के टीन शेड के लिए विधायक निधि से मिलेंगे ₹20 लाख
मलखंब खेल में प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम मैदान में लंबे समय से खिलाड़ी टीन शेड की मांग कर रहे थे, जिससे वे और बेहतर तरीके से मलखंब का अभ्यास कर अपने खेल को निखार पाएं और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक शाजापुर जिले को गौरवान्वित कर सके। खिलाड़ियों की मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक अरुण भीमामद ने मलखंब खेल मैदान मैं टीन शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपए दिए है