शाजापुर: सिंधिया पार्क की दुर्दशा पर नपा अध्यक्ष ने जताया दुख, कहा- उचित रखरखाव करवाएंगे
शहरवासियों को प्रदेश के पूर्व मुखिया ने 7 करोड़ की लागत से बने सिंधिया पार्क की सौगात दी थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में अब यह पार्क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। जब नपाध्यक्ष निरीक्षण पर यहां पहुंचे तो उन्हें भी यह एहसास हुआ। तो उन्होंने कहा हम जल्द ही उचित कार्रवाई कर इसका उचित रखरखाव करवाएंगे।