सिल्ली: घाघरा-दोवाडू में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
Silli, Ranchi | Oct 2, 2026 घाघरा एवं दोवाडू हरिजन टोला में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा देवी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। पिछले कुछ दिनों से बिजली की समस्या से ग्रामीण और बच्चे परेशान थे। ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या दूर होने की उम्मीद है। वीणा देवी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता