इटारसी: सी केबिन के पास नहर में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस ने निकलवाया
इटारसी के सी-केबिन के पास नहर में एक नवजात शिशु का शव मिलने का वीडियो मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सामने आया है वीडियो सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है। नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को नहर में तैरता देखा तो लोगों ने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी। इटारसी पुलिस ने नवजात के शव को नहर से बाहर निकलवाया।