*कटे होंठ, फटे तालू एवं जन्मजात विकृतियों से ग्रस्त बच्चों के लिए निःशुल्क जांच एवं सर्जरी शिविर आयोजित किया गया*
उज्जैन 12 सितंबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल जिला उज्जैन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के माध्यम से आज शनिवार को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डीईआईसी), चरक भवन, कक्ष क्रमांक 616 में जन्मजात विकृतियों से ग्रस्त बच्चों के लिए विशेष निःशुल्क जांच एवं सर्जरी परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल, जिला उज्जैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जन्म से कटे होंठ, फटे तालू , टंग टाई,ptosis तथा अन्य जन्मजात विकृतियों से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा
कुल - 34 बच्चे पंजीकृत हुए
ऑपरेशन हेतु चिन्हित -28
कटे होठ एंड तालु के-19
टंग टाई के..3
Ptosis के..2
3 माह बाद ऑपरेशन..4 तथा शेष 6 बच्चे फॉलोअप हेतु उपस्थित हुए थे
जिसमेंजांच एवं परीक्षण कर ऑपरेशन हेतु चिन्हित किए गए। साथ ही 2 बच्चों को आज ही ऑपरेशन हेतु इंदौर रेफर किया गया।।
डॉ. पटेल ने बताया कि आरबीएसके के अंतर्गत ऐसे बच्चों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में उपचार एवं निःशुल्क सर्जरी के लिए भेजा जाता है। इससे बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके बोलने, खाने-पीने एवं सामान्य जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में सहायता मिलती है।
शिविर में कटे होंठ, फटे तालू, पिन्ना, चेहरे, जबड़े एवं सिर से संबंधित जन्मजात विकृतियों सहित विभिन्न जन्मजात समस्याओं से प्रभावित बच्चों का परीक्षण किया गया। पूर्व में उपचार प्राप्त कर चुके बच्चों का फॉलोअप भी किया गया।
सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिले में ऐसे बच्चों की पहचान एवं उपचार की प्रक्रिया को निरंतर प्रभावी बनाए रखें तथा पात्र बच्चों को शासन की निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए।
इस अवसर पर इंगा फाउंडेशन,DNS hospital indore से डॉक्टर अवनी पांडे डीईआईसी मैनेजर श्रीमती विनिशा सोलंकी, RBSK टीम शहरी ओर ग्रामीण,DEIC स्टाफ उपस्थित थे।।
18 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 12, 2026