ट्रैफिक पुलिस शिमला: आज दिनांक 02/07/2026 को लगभग 01:00 PM संजौली के पास 1 ट्रक खराब हो गया था और इसी समय पंथाघाटी में भी आर्मी का 1 ट्रक खराब हो गया था, ट्रैफिक पुलिस शिमला की त्वरित कार्रवाई से उक्त वाहन को सड़क से हटाकर मार्ग को यातायात हेतु पूर्ण रुप से बहाल कर दिया गया। क्रेन को पंथाघाटी के लिए रवाना कर दिया गया है। वर्तमान में शहर शिमला में यातायात सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
जिला शिमला पुलिस, वाहन चालकों एवं आम जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त करती है।
जारीकर्ता:
ट्रैफिक पुलिस शिमला