बंजार की चकुरठा पंचायत में बड़ा हादसा टला, घर में घुसी चट्टान
बंजार (कुल्लू),तहसील बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा में एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पंचायत चकुरठा में एक घर के पीछे से भारी चट्टान अचानक खिसककर सीधे मकान में आ घुसी। घटना में घर को काफी नुकसान पहुंचा है।
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अचानक हुई इस घटना से परिवार दहशत में है।