दमोह: गंभीर महिला के लिए हटा से दमोह तक बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर, 108 एम्बुलेंस 30 मिनट में पहुंची जिला अस्पताल
Damoh, Damoh | Mar 17, 2025 दमोह जिले के हटा सिविल अस्पताल में PHC हिनौता से एक गंभीर महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। महिला की हालत गंभीर थी जिसकी सूचना कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को हटा CBMO डॉ उमाशंकर पटेल के द्वारा दी गई। देर न करते हुए जिला अस्पताल स्टाफ से संपर्क कर SP के निर्देशन में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य है।