दमोह: पुत्री शाला की छत और हाल गिरने के विरोध में जैन समुदाय ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग की
Damoh, Damoh | Mar 17, 2025 दमोह शहर के कोतवाली थाना अन्तर्गत आने वाले असाटी वार्ड स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर के द्वारा संचालित पुत्री शाला की छत के साथ बगैर अनुमति तोड़फोड़ कोई जाने के साथ शाला में रखे सामान चोरी करने की घटना के विरोध जैन समाज के लोग आज सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जिन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।