दमोह: आंखखेड़ा में खेत के समीप लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
Damoh, Damoh | Mar 17, 2025 दमोह आंखखेड़ा में आज सोमवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच खेत के पास अचानक आग लग गई। घटना के बाद लोगों में हड़कंप के हालत निर्मित हो गए। जिसकी सूचना किसान जय हजारी ने जनपद पंचायत प्रतिनिधि अध्यक्ष राजू ठाकुर को दी। जिन्होंने तत्काल ही हिंडोरिया से कॉल कर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।