बदनोर: 6 माह से अधूरा पड़ा ‘अटल पथ’, धूल और हादसों के बीच जीने को मजबूर ग्रामीण
Badnor, Ajmer | Jun 17, 2026
बदनौर। बुधवार दोपहर 1 बजे जानकारी अनुसार कस्बे में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘अटल पथ’ सड़क निर्माण प्रोजेक्ट का कार्य पिछले छह माह से अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी सड़क, उड़ती धूल और खराब रास्ते के कारण लोगों में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही ह