जमुई: अलीगंज स्टेट बैंक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 24, 2025 जमुई जिले के अलीगंज स्टेट बैंक के पास गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।