जमुई: टेंगहरा खेत में काम कर रहा किसान करंट से झुलसा, अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हुई मौत
Jamui, Jamui | Jul 24, 2025 बरहट प्रखंड के टेंगहरा गांव में गुरुवार की दोपहर 12 बजे खेत में काम कर रहा एक किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान की पहचान (42)वर्षीय मल्लेश्वरी मांझी के रूप में की गई है।