जांजगीर: लीलागर नदी का 70 साल पुराना पुल क्षतिग्रस्त, जांजगीर-बिलासपुर का संपर्क टूटा
लगातार बारिश और बाढ़ के चलते जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले को जोड़ने वाला ग्राम कुटीघाट स्थित लीलागर नदी का करीब 70 वर्ष पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की डामर परत और दोनों ओर की रेलिंग बह जाने से इसे आवागमन के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 31 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।