अरवल: अरवल नगर परिषद में जनता दरबार का किया गया आयोजन, नगर परिषद अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं
Arwal, Arwal | Mar 25, 2025 मंगलवार दोपहर 12:00 बजे नगर परिषद कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर पेयजल, सड़क, सफाई, नाली-निर्माण के अलावे अन्य समस्याओं को लेकर शिकायतें आईं। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया। नगर परिषद के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे