अररिया: शहर के चांदनी चौक पर नागरिक सुरक्षा के लिए सफल ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन
Araria, Araria | May 7, 2025 देश में चल रहे वर्तमान गतिविधि को देखते हुए बुधवार को शहर के चांदनी चौक में नागरिक सुरक्षा के लिए एक सफल ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शाम 7 बजे सायरन की आवाज के साथ पूरा शहर अंधेरे में डूब गया, इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी स्थिर हो गई और गाड़ियों की भी लाइट बंद रहीं। 10 मिनट तक सायरन बजता रहा, और लोग लाइट बंद कर सुरक्षित रहने का अभ्यास किया गया।