अररिया: घाघी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार की हुई मौत
Araria, Araria | May 7, 2025 सिकटी प्रखंड क्षेत्र के घाघी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल एक बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान सिकटी प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी वार्ड संख्या 08 निवासी कैलाश सरदार के रूप में की जा रही है. वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिकटी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया.