Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

@मेडिटेक कैरियर इंस्टीट्यूट बैतूल न्यू बैच मप्र पटवारी, मप्र सबइंस्पेक्टर,

Betul Nagar, Betul | Jul 7, 2022

MORE NEWS

➡️ डेस्क बेंच सहयोग: बच्चों के लिए आगे आए अधिकारी, गुटीगढ़ स्कूल में दिए 15 सेट डेस्क-बेंच 

➡️ प्राथमिक शाला गुटीगढ़ में डेस्क-बेंच फर्नीचर मिलने से विद्यार्थियों को अध्ययन करने में होगी सुविधा

प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधा देने के लिए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर शुरू की गई डेस्क-बेंच सहयोग मुहिम में अधिकारी भी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।

इसी क्रम में ईई आरईएस श्री मरकाम द्वारा परिवार सहित विकासखंड बैतूल की प्राथमिक शाला गुटीगढ़ में विद्यार्थियों के लिए 15 सेट डेस्क-बेंच फर्नीचर प्रदान किए गए। इससे विद्यालय के बच्चों को सुविधाजनक रूप से बैठकर अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए सभी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उद्योगपतियों से भी अनुरोध किया है कि वे प्राथमिक शालाओं के बच्चों के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ डेस्क बेंच सहयोग: बच्चों के लिए आगे आए अधिकारी, गुटीगढ़ स्कूल में दिए 15 सेट डेस्क-बेंच ➡️ प्राथमिक शाला गुटीगढ़ में डेस्क-बेंच फर्नीचर मिलने से विद्यार्थियों को अध्ययन करने में होगी सुविधा प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधा देने के लिए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर शुरू की गई डेस्क-बेंच सहयोग मुहिम में अधिकारी भी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में ईई आरईएस श्री मरकाम द्वारा परिवार सहित विकासखंड बैतूल की प्राथमिक शाला गुटीगढ़ में विद्यार्थियों के लिए 15 सेट डेस्क-बेंच फर्नीचर प्रदान किए गए। इससे विद्यालय के बच्चों को सुविधाजनक रूप से बैठकर अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की। कलेक्टर डॉ. सोनवणे की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए सभी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उद्योगपतियों से भी अनुरोध किया है कि वे प्राथमिक शालाओं के बच्चों के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

➡️ जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट मॉडल बनेगा ‘शिक्षा संजीवनी’

➡️ कलेक्टर डॉ.सोनवणे की पहल पर सीएसआर एवं जनभागीदारी से शुरू होगा 
नवाचार

➡️ शिक्षा, अधोसंरचना, डिजिटल लर्निंग, खेल और समग्र विकास पर फोकस

जनजातीय अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने और शासकीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर ‘शिक्षा संजीवनी’ कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा तैयार इस नवाचार को सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) एवं जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

‘शिक्षा संजीवनी’ का उद्देश्य केवल विद्यालयों की भौतिक सुविधाओं में सुधार करना नहीं, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल शिक्षा, खेल प्रतिभाओं के विकास, करियर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को एक साथ आगे बढ़ाना है। यह पहल जनजातीय अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट और अनुकरणीय मॉडल के रूप में विकसित करने की परिकल्पना पर आधारित है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी विशेष तैयारी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और रुचि की पहचान के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क विशेष कोचिंग एवं स्मार्ट क्लासेस उपलब्ध कराने की योजना है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय मींस-कम-मेरिट, ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों पर निर्भरता कम करते हुए उनके अपने क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

➡️ स्कूलों में बेहतर अधोसंरचना और सुरक्षित वातावरण

‘शिक्षा संजीवनी’ के अंतर्गत विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक, स्वच्छ एवं जल-जलयुक्त शौचालय, पर्याप्त बिजली व्यवस्था के लिए सोलर पैनल एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाएं तथा जर्जर भवनों का तत्काल सुधार कार्यक्रम के प्रमुख घटक हैं। विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण सहित आवश्यक कार्य भी जनसहभागिता और सीएसआर के माध्यम से किए जाएंगे।

➡️ ‘डोनेट डेस्क-बेंच’ से जनभागीदारी को मिलेगा नया आयाम

कार्यक्रम का महत्वपूर्ण घटक ‘जनभागीदारी—डोनेट डेस्क-बेंच अभियान’ है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति या संस्था विद्यालय के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकेगी। दानदाताओं के योगदान को विद्यालय के ‘गौरव पटल’ पर अंकित कर सम्मानित किया जाएगा। इससे समाज के लोगों, उद्योगों, संस्थाओं और पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालयों के विकास से सीधे जोड़ते हुए ‘मेरा स्कूल—मेरी जिम्मेदारी’ की भावना को मजबूत किया जा सकेगा।

➡️ डिजिटल शिक्षा और आधुनिक लाइब्रेरी पर जोर

‘शिक्षा संजीवनी’ के तहत विद्यालयों में ई-लर्निंग एवं उन्नत डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। डिजिटल रिसोर्सेज के साथ आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर, टैबलेट, किंडल तथा हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एजुकेशनल एप्स और ई-कंटेंट तक पहुंच उपलब्ध कराकर उनके सीखने के दायरे को व्यापक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

➡️ खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्लेटफॉर्म

शिक्षा संजीवनी में शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं के विकास को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के साथ आधुनिक खेल मैदान, प्ले-ग्राउंड और उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स इक्विपमेंट उपलब्ध कराने की योजना है। टैलेंट सर्च के माध्यम से होनहार खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा।

➡️ पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक मूल्यों पर भी ध्यान दिया गया है। उपचारात्मक शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार, प्रेरणादायी जीवन आदर्शों से परिचय, पर्यावरण संरक्षण, संवेदनशीलता एवं नैतिक शिक्षा को शिक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके अलावा करियर काउंसिलिंग, टूर्नामेंट, खेल प्रतियोगिताएं, विज्ञान प्रदर्शनियां और शिक्षक प्रशिक्षण जैसे घटकों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

सीएसआर और जनभागीदारी बनेगी कार्यक्रम की ताकत
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर तैयार ‘शिक्षा संजीवनी’ में प्रशासन, शिक्षा विभाग, सीएसआर संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, समाज और आम नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी संसाधनों के साथ सामाजिक सहयोग को जोड़कर विद्यालयों में स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाना है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके द्वारा इस अभिनव प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट मॉडल बनेगा ‘शिक्षा संजीवनी’ ➡️ कलेक्टर डॉ.सोनवणे की पहल पर सीएसआर एवं जनभागीदारी से शुरू होगा नवाचार ➡️ शिक्षा, अधोसंरचना, डिजिटल लर्निंग, खेल और समग्र विकास पर फोकस जनजातीय अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने और शासकीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर ‘शिक्षा संजीवनी’ कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा तैयार इस नवाचार को सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) एवं जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। ‘शिक्षा संजीवनी’ का उद्देश्य केवल विद्यालयों की भौतिक सुविधाओं में सुधार करना नहीं, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल शिक्षा, खेल प्रतिभाओं के विकास, करियर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को एक साथ आगे बढ़ाना है। यह पहल जनजातीय अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट और अनुकरणीय मॉडल के रूप में विकसित करने की परिकल्पना पर आधारित है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी विशेष तैयारी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और रुचि की पहचान के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क विशेष कोचिंग एवं स्मार्ट क्लासेस उपलब्ध कराने की योजना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय मींस-कम-मेरिट, ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों पर निर्भरता कम करते हुए उनके अपने क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। ➡️ स्कूलों में बेहतर अधोसंरचना और सुरक्षित वातावरण ‘शिक्षा संजीवनी’ के अंतर्गत विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक, स्वच्छ एवं जल-जलयुक्त शौचालय, पर्याप्त बिजली व्यवस्था के लिए सोलर पैनल एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाएं तथा जर्जर भवनों का तत्काल सुधार कार्यक्रम के प्रमुख घटक हैं। विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण सहित आवश्यक कार्य भी जनसहभागिता और सीएसआर के माध्यम से किए जाएंगे। ➡️ ‘डोनेट डेस्क-बेंच’ से जनभागीदारी को मिलेगा नया आयाम कार्यक्रम का महत्वपूर्ण घटक ‘जनभागीदारी—डोनेट डेस्क-बेंच अभियान’ है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति या संस्था विद्यालय के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकेगी। दानदाताओं के योगदान को विद्यालय के ‘गौरव पटल’ पर अंकित कर सम्मानित किया जाएगा। इससे समाज के लोगों, उद्योगों, संस्थाओं और पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालयों के विकास से सीधे जोड़ते हुए ‘मेरा स्कूल—मेरी जिम्मेदारी’ की भावना को मजबूत किया जा सकेगा। ➡️ डिजिटल शिक्षा और आधुनिक लाइब्रेरी पर जोर ‘शिक्षा संजीवनी’ के तहत विद्यालयों में ई-लर्निंग एवं उन्नत डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। डिजिटल रिसोर्सेज के साथ आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर, टैबलेट, किंडल तथा हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एजुकेशनल एप्स और ई-कंटेंट तक पहुंच उपलब्ध कराकर उनके सीखने के दायरे को व्यापक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। ➡️ खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्लेटफॉर्म शिक्षा संजीवनी में शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं के विकास को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के साथ आधुनिक खेल मैदान, प्ले-ग्राउंड और उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स इक्विपमेंट उपलब्ध कराने की योजना है। टैलेंट सर्च के माध्यम से होनहार खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा। ➡️ पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक मूल्यों पर भी ध्यान दिया गया है। उपचारात्मक शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार, प्रेरणादायी जीवन आदर्शों से परिचय, पर्यावरण संरक्षण, संवेदनशीलता एवं नैतिक शिक्षा को शिक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके अलावा करियर काउंसिलिंग, टूर्नामेंट, खेल प्रतियोगिताएं, विज्ञान प्रदर्शनियां और शिक्षक प्रशिक्षण जैसे घटकों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। सीएसआर और जनभागीदारी बनेगी कार्यक्रम की ताकत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर तैयार ‘शिक्षा संजीवनी’ में प्रशासन, शिक्षा विभाग, सीएसआर संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, समाज और आम नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी संसाधनों के साथ सामाजिक सहयोग को जोड़कर विद्यालयों में स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाना है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके द्वारा इस अभिनव प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

ओम शांति शांति

ओम शांति शांति

Betul Nagar, Betul | Aug 10, 2026

➡️ #प्रधानमंत्री_सुरक्षित_मातृत्व_अभियान शिविर में 940 गर्भवती महिलाओं की जांच, 482 हाई रिस्क मिली

गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए शुरू किए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि जिले में  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में 940 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 482 महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया। इस दौरान सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई।

उन्‍होंने बताया कि जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ रामलखन प्रजापति द्वारा 53 गर्भवती महिलाओं एवं 11 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 75 महिलाओं की सोनोग्राफी की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में महिला चिकित्सक डॉ कविता सिमैया द्वारा 196 गर्भवती महिलाओं एवं 71 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक धोटे द्वारा 39 गर्भवती महिलाओं एवं 16 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की।  
  
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ कविता कोरी द्वारा 52 गर्भवती महिलाओं एवं 35 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र धाकड़ एवं महिला चिकित्सक डॉ रेश्मा खान द्वारा 84 गर्भवती महिलाओं एवं 56 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडिया एवं चिकित्सक अधिकारी डॉ रिकेश काकोडिया द्वारा 134 गर्भवती महिलाओं एवं 78 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में महिला चिकित्सक डॉ माधुरी अखंडे द्वारा 73 गर्भवती महिलाओं एवं 63 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में महिला चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप धुर्वे द्वारा 33 गर्भवती महिलाओं एवं 23 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।   सिविल अस्पताल आमला में महिला चिकित्सक डॉ वेशाली गुलवाके एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश बचले द्वारा 70 गर्भवती महिलाओं एवं 37 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में महिला चिकित्सक डॉ महिमा सिंह द्वारा 103 गर्भवती महिलाओं एवं 46 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में महिला चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 87 गर्भवती महिलाओं एवं 46 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गईं।

शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है़, जिससे मातृ एवम शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #प्रधानमंत्री_सुरक्षित_मातृत्व_अभियान शिविर में 940 गर्भवती महिलाओं की जांच, 482 हाई रिस्क मिली गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए शुरू किए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में 940 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 482 महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया। इस दौरान सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई। उन्‍होंने बताया कि जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ रामलखन प्रजापति द्वारा 53 गर्भवती महिलाओं एवं 11 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 75 महिलाओं की सोनोग्राफी की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में महिला चिकित्सक डॉ कविता सिमैया द्वारा 196 गर्भवती महिलाओं एवं 71 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक धोटे द्वारा 39 गर्भवती महिलाओं एवं 16 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ कविता कोरी द्वारा 52 गर्भवती महिलाओं एवं 35 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र धाकड़ एवं महिला चिकित्सक डॉ रेश्मा खान द्वारा 84 गर्भवती महिलाओं एवं 56 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडिया एवं चिकित्सक अधिकारी डॉ रिकेश काकोडिया द्वारा 134 गर्भवती महिलाओं एवं 78 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में महिला चिकित्सक डॉ माधुरी अखंडे द्वारा 73 गर्भवती महिलाओं एवं 63 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में महिला चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप धुर्वे द्वारा 33 गर्भवती महिलाओं एवं 23 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सिविल अस्पताल आमला में महिला चिकित्सक डॉ वेशाली गुलवाके एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश बचले द्वारा 70 गर्भवती महिलाओं एवं 37 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में महिला चिकित्सक डॉ महिमा सिंह द्वारा 103 गर्भवती महिलाओं एवं 46 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में महिला चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 87 गर्भवती महिलाओं एवं 46 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गईं। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है़, जिससे मातृ एवम शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

➡️ #हर_घर_तिरंगा अभियान के तहत वलनी में निकली  तिरंगा यात्रा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रभातपट्टन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम वलनी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बैतूल संतोष राजपूत ने बताया कि तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत भवन से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः ग्राम पंचायत भवन पहुंची। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे ने तिरंगा यात्रा के महत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 12 अगस्त, हरियाली अमावस्या से प्रारंभ होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रोजगार सहायक राहुल देशमुख, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि वामनराव वागद्रे, मेंटर नितेश सोलंकी, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजेश पंडोले एवं सचिव प्रवीण लोखंडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#HarGharTiranga
#HarGharTiranga2026
#HGT2026 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #हर_घर_तिरंगा अभियान के तहत वलनी में निकली तिरंगा यात्रा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रभातपट्टन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम वलनी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बैतूल संतोष राजपूत ने बताया कि तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत भवन से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः ग्राम पंचायत भवन पहुंची। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे ने तिरंगा यात्रा के महत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 12 अगस्त, हरियाली अमावस्या से प्रारंभ होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में रोजगार सहायक राहुल देशमुख, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि वामनराव वागद्रे, मेंटर नितेश सोलंकी, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजेश पंडोले एवं सचिव प्रवीण लोखंडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #HGT2026 #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026