मुगलसराय: विकास नगर में 36.02 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, स्थानीय नागरिकों से कराया गया भूमिपूजन
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार सुबह 9 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-7, विकास नगर में लगभग 36.02 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत होने वाले इस कार्य की खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं शिलान्यास न कर स्थानीय नागरिकों के हाथों भूमिपूजन कराया।