उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर-3 स्थित 100 फीट रोड पर एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां युवती द्वारा चलाई जा रही स्विफ्ट कार ने स्कूटी और दूसरी कार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को मौके पर मौजूद राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद लोगों ने युवती पर नशे में कार चलाने का आरोप लगाया। कार में शराब और बीयर की बोतलें मिलने का दावा भी किया जा रहा है।
हालांकि, युवती के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के कारणों और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।