स्याना: पीआईसी कॉलेज परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
Siyana, Bulandshahr | Sep 25, 2026
नगर के पीआईसी इंटर कॉलेज परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। शुक्रवार को आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश संजय गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को कानून की बुनियादी जानकारी, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।