चन्द्रपुरा: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की जांच टीम दुगदा पहुंची, न्यू वसंत बहार होटल में जांच दल की दबिश
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले की जांच अब दुगदा तक पहुंच गई है। तीन दिन पूर्व में ही सीआईडी की जांच टीम ने दुगदा हिरक रोड स्थित न्यू वसंत बहार होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, जांच टीम को आशंका है कि सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले होटल के चार कमरे बुक कर कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के पेपर रटवाए