पटना ग्रामीण: बेली रोड के जयप्रकाश भवन के पास विजिलेंस की कार्रवाई, रूपसपुर थाने के दो दारोगा 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
गुरुवार की रात 10:00 बजे के करीब बेली रोड के जयप्रकाश भवन के पास रूपसपुर थाने के दो दारोगा को 50 हजार रूपया रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। घूसखोर दारोगा की पहचान रूपसपुर थाना के फिरदौस आलम और रंजीत कुमार के रूप में हुई है। दरअसल निगरानी की टीम को लगातार इस तरह की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।