खंडवा नगर: खंडवा में प्रभारी मंत्री का श्रमदान: भावसिंहपुरा में नाला गहरा किया, पेयजल समस्या सुलझाने के निर्देश
खंडवा जिले के प्रभारी एवं पर्यटन-संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम भावसिंहपुरा में नाला गहरीकरण कार्य के लिए श्रमदान किया है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर काम करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया और अधिकारियों को गांव की पेयजल समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी रविवार सुबह 10 बजे की है