नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली
फारबिसगंज: 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र में नया पावर ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य के चलते मंगलवार (06 अक्टूबर) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस 5 घंटे के शटडाउन से शहर के मुख्य इलाके—हॉस्पिटल रोड, सदर रोड, बियाडा, ब्लॉक रोड, सुभाष चौक, स्टेशन चौक, जुम्मन चौक, कोर्ट, रेफरल रोड, बड़ा शिवालय, पोस्ट ऑफिस चौक और दरभागिया टोला प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के हरीपुर, रामपुर, परबहा और किरकिचिया पंचायत में भी बिजली बंद रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए जरूरी काम समय से पहले पूरा करने की अपील की है।