Public App Logo
Profile Picture

NISPAKSH NEWS BIHAR

@nispakshnewsbihar
94361Followers
4Following
जश्न-ए-मोहम्मदी के बाद फारबिसगंज में इंसानियत की अनोखी मिसाल, गरीबों के बीच बांटे फल और दिया भाईचारे का संदेश।
बाइक चोरी के बाद सोशल मीडिया पर मदद मांगना पड़ा भारी, बरामदगी के नाम पर कथित फ्रॉड!
जोगबनी में विराट रक्तदान अभियान-2026 का आयोजन, 25 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
फारबिसगंज में गूंजा अमन का पैगाम, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस।
Video 4
इंसानियत के आगे मजहब की दीवारें बौनी:  मुस्लिम युवक को मिलाया परिवार से।
सेवा समाधान दिवस में एसडीओ अभय कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

फारबिसगंज। सेवा समाधान दिवस के तहत सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्री अभय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों की समस्याओं एवं विभिन्न मामलों को गंभीरता से सुना। इस दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके त्वरित निष्पादन को लेकर एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा मामलों के समाधान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

एसडीओ अभय कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके निराकरण की दिशा में ठोस पहल करना है। इसके लिए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया जा रहा है।
सेवा समाधान दिवस के दौरान अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी, फारबिसगंज थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
जोगबनी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुशील चंद्र तरफदार का निधन भारत नेपाल सीमा छेत्र मे शोक की लहर।
गश्त के दौरान खुला नशे का राज, युवक के पास मिली ब्राउन शुगर।
काम तो शुरू हुआ, लेकिन 10 दिन में 4.94 KM सड़क कैसे होगी पूरी?
नरपतगंज में नकली नोट और ठगी गिरोह पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 4 गिरफ्तार।
सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी एक वीडियो से 1 लाख तक की कमाई!
फुलवरिया हाट से अतिक्रमण हटाने की कवायद तेज, प्रशासन ने किया स्थल निरीक्षण।
बथनाहा-दिपौल सड़क निर्माण बंद, सरपंच प्रतिनिधि ने SDO को सौंपा आवेदन; 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी 

फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के बथनाहा से दिपौल जाने वाली महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद रहने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले को लेकर ग्राम कचहरी बथनाहा की सरपंच जबेरा खातून ने अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज को लिखित आवेदन देकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पुनः शुरू कराने की मांग की है। 

सरपंच द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, बीरपुर चौक बथनाहा से दिपौल पथ ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। यह सड़क पूर्व विधायक माननीय मंचन केशरी के प्रयास से स्वीकृत कराई गई थी। सड़क ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम (RR SMP) के अंतर्गत स्वीकृत है, जिसकी कुल लंबाई 4.940 किलोमीटर तथा प्राक्कलित राशि करीब 394.168 लाख रुपये बताई गई है। 

आवेदन में बताया गया है कि कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल फारबिसगंज की देखरेख में संवेदक ‘मैसर्स कब्बू सिद्धार्थ’ द्वारा 01 सितंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद निर्माण कार्य बिना स्पष्ट कारण के बंद हो गया और अब तक दोबारा शुरू नहीं किया गया है। 

सड़क की जर्जर स्थिति से ग्रामीण परेशान 

निर्माण कार्य बंद रहने के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। आवेदन में कहा गया है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और हल्की बारिश में भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, मरीजों, किसानों एवं आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

सरपंच प्रतिनिधि मुख़्तार आलम ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेष रूप से मरीजों और स्कूली बच्चों को आवागमन के दौरान गंभीर परेशानी होती है। सड़क निर्माण कार्य बंद रहने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है। 

15 दिनों में काम शुरू कराने की मांग 

सरपंच प्रतिनिधि मुख़्तार आलम ने SDO से संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं संवेदक को आवश्यक निर्देश जारी कर आवेदन प्राप्त होने की तिथि से अधिकतम 15 दिनों के अंदर सड़क निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कराने की मांग की है। 

आवेदन में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पुनः शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। 

सरपंच प्रतिनिधि ने प्रशासन से जनहित की इस गंभीर समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
जोगबनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा सीमावर्ती शहर

निष्पक्ष न्यूज़ बिहार @ अजय प्रसाद 

जोगबनी/अररिया। भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी में शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। शहर के सरकारी एवं निजी संस्थानों, विद्यालयों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। देशभक्ति गीतों, नारों और आकर्षक झांकियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों में राष्ट्रीय भावना का संचार किया। गांधी चौक से लेकर नेताजी चौक, जोगबनी हाई स्कूल एवं थाना क्षेत्र तक जगह-जगह तिरंगा लहराता नजर आया। देशभक्ति नारों के साथ निकली रैली में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में शहरवासी खड़े होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
इस अवसर पर जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी के प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व उप मुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, पूर्व चेयरमैन भोला शंकर तिवारी, अनवर राज, रामा साह, राम सेवक मिस्त्री, मृत्युंजय पांडे, दिनेश साह, कुंदन पौद्दार एवं विकास कुमार विक्की सहित अन्य लोगों ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में जोगबनी नगर परिषद की पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी के निवास परिसर में प्रतिनिधि राजू राय के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ तथा उपस्थित लोगों ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के लिए प्रतिनिधि राजू राय की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों के बीच नाश्ता, जलपान, शरबत एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
भारत-नेपाल सीमा पर बसे जोगबनी शहर में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में दिखाई दी एकजुटता, उत्साह और देशभक्ति ने राष्ट्रीय भावना को और मजबूत किया।
राजकीय डिग्री कॉलेज छातापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

छातापुर/सुपौल। राजकीय डिग्री कॉलेज, छातापुर में शुक्रवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर तबरेज आलम ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

समारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर सपूतों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय परिवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
फारबिसगंज में तिरंगे की शान, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर से लेकर गाँव तक।
स्वतंत्रता दिवस पर 132 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा

निष्पक्ष न्यूज़ बिहार 

फारबिसगंज /अररिया :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फारबिसगंज प्रखंड के 132 भूमिहीन परिवारों के लिए यह दिन यादगार बन गया। बिहार सरकार की पहल के तहत इन गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान कर उन्हें जमीन का अधिकार दिया गया। लंबे समय से जमीन के अभाव में जीवन गुजार रहे परिवारों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जमीन का पर्चा मिलना उनके लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं रहा। पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।फारबिसगंज अंचल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया। सीओ पंकज कुमार ने बताया कि फारबिसगंज प्रखंड की लगभग सभी पंचायतों में पात्र भूमिहीन परिवारों को चिह्नित कर पर्चा वितरण की प्रक्रिया की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुरूप जरूरतमंद परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में अंचल प्रशासन लगातार काम कर रहा है। पर्चा मिलते ही खिले लाभुकों के चेहरे,जमीन का पर्चा हाथ में आते ही लाभुकों की खुशी देखते ही बन रही थी। कई लाभुकों ने कहा कि वर्षों से उनके पास अपना घर का जमीन नहीं थी। अब सरकार की ओर से भूमि का पर्चा मिलने के बाद उनके परिवार के लिए स्थायी आशियाने की उम्मीद जगी है। लाभुकों ने इस पहल के लिए प्रशासन एवं बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने लाभुकों को आवंटित भूमि से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी। उन्हें भूमि के उपयोग, अभिलेख एवं आगे की आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
गरीब परिवारों के लिए स्वतंत्रता दिवस बना खास
भूमिहीन परिवारों के लिए स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके जीवन में अधिकार और सम्मान की नई उम्मीद लेकर आया। वर्षों से जमीन के अभाव में रहने वाले परिवारों को जब अपने नाम का पर्चा मिला तो उनके चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी। लाभुकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जमीन का पर्चा मिलना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। अब उन्हें उम्मीद है कि वे अपने परिवार के लिए सुरक्षित और स्थायी आशियाना बना सकेंगे।अंचल प्रशासन की इस पहल से भूमिहीन परिवारों में उत्साह का माहौल है। लाभुकों ने कहा कि जमीन का पर्चा उनके लिए सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि अपने घर और बेहतर भविष्य की नींव है।
खबर का असर: बथनाहा–बेलाही सड़क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण!
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
आप सभी जिलावासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। <nis:link nis:type=tag nis:id=शुभकामनायें। nis:value=शुभकामनायें। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बंधाई nis:value=बंधाई nis:enabled=true nis:link/>
खबर का असर: बथनाहा–बेलाही सड़क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
फारबिसगंज शहर में लगे महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रभात फेरी एक नजर में।

<nis:link nis:type=tag nis:id=indipandanceday nis:value=indipandanceday nis:enabled=true nis:link/>
आप सभी जिलावासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। <nis:link nis:type=tag nis:id=शुभकामनायें। nis:value=शुभकामनायें। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बंधाई nis:value=बंधाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indipandanceday nis:value=indipandanceday nis:enabled=true nis:link/>
आप सभी दर्शकों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। <nis:link nis:type=tag nis:id=शुभकामनायें। nis:value=शुभकामनायें। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बंधाई nis:value=बंधाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indipendenceday nis:value=indipendenceday nis:enabled=true nis:link/>