सतना जनपद पंचायत सोहावल के सभागार में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह ने नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह,एसडीएम श्री एल.आर. जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते, सीईओ जनपद पंचायत सोहावल श्री प्रतिपाल बागरी, डीपीओ श्री राजीव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।