सतना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय सोहावल पहुंचे कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह ने पैदल भ्रमण कर जनपद कार्यालय, नवीन कार्यालय भवन के निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जनपद पंचायत सोहावल प्रतिपाल बागरी, डीपीओ राजीव सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे।