कलान: गंगा की बाढ़ से मिर्जापुर में हाहाकार, नाव और मोटरबोट बनी सहारा
मिर्जापुर, शाहजहांपुर। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से मिर्जापुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। संपर्क मार्ग जलमग्न होने और कई जगह सड़कें कट जाने से ग्रामीणों का आवागमन नाव और मोटरबोट के सहारे हो रहा है। मोटरबोट के जरिए बाढ़ से घिरे गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है और जरूरतमंद ग्रामीणों को आवागमन में मदद मिल