बहेड़ी: बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी के परोही रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 की मौके पर मौत
बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के परोही रेलवे क्रॉसिंग के पास आज 27 सितंबर शाम को एक बाइक को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में करने के बाद पोस्टमार्टम को भेजने की कारवाई शुरू कर दी