Public App Logo
उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडे ने देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने को लेकर बेहद गंभीर और बड़ा बयान दिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने मंच से साफ शब्दों में कहा कि जो लोग जाति, धर्म और भाषाई आधार पर भारत को बांटने की कोशिश करते हैं, उनके मंसूबों को कुचलने के लिए पुलिस ही पहला कदम है. उन्होंने सामाजिक एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि छोटे स्वार्थों के लिए समाज में जहर घोलने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस पूरी निष्पक्षता और कड़ाई से निपटेगी। स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामयी कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जवान और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेरठ एसएसपी का ये बयान अब लोगो को पसंद आ रहा है, लोग ऐसे ही अफसरों की तैनाती जगह जगह होने चाहिए ऐसी चर्चा कर रहे है।#meerut - Mawana News