बखरी: मोहनपुर में पुलिस ने एक खेत से देसी कट्टा बरामद किया, दोषी की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी
बखरी पुलिस ने मोहनपुर के खेत से देसी कट्टा बरामद किया है।थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति पर हमलावर के द्वारा हमला किया गया। लोगों के द्वारा उसे पकड़ने के प्रयास के दौरान वह कट्टा फेंक कर भाग गया। पुलिस उक्त व्यक्ति के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।